बोकारो, अप्रैल 29 -- बीएसएल सीआईएसएफ अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय में व्यापक फायर सेफ्टी व्याख्यान व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य, मुद्रा तिजोरी के कर्मी, होम गार्ड्स व निकटवर्ती शाखाओं के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों व आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के उपायों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इसके साथ ही मॉक ड्रिल का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया, जिससे सभी को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक संजय सुमन व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.