गुड़गांव, अप्रैल 1 -- गुरुग्राम। यू-ट्यूब पर चल रहे एक विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद एक युवक के बैंक खाते से 44 हजार रुपये निकल गए। थाना साइबर अपराध, मानेसर ने केस दर्ज किया है। गांव कांकरौला निवासी संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। गत 15 मार्च को मोबाइल पर यू ट्यूब वीडियो देख रहा था। इस दौरान एक विज्ञापन आया, जिसके ऊपर क्लिक हो गया। इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। थोड़ी देर के बाद जब मोबाइल को चालू किया तो खाते से 44 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। वह बैंक ऑफ बड़ौदा में पता करने गया तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...