मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बीएसएससी द्वितीय इंटर स्तरीय बहाली के विज्ञापन को निकले तीन साल होने को है, लेकिन अब तक परीक्षा तिथि नहीं घोषित की गई है। बीएसएससी परीक्षाओं की तिथि घोषित करने की अभ्यर्थियों ने मांग की है। इसको लेकर सचिव एवं ओएसडी से मिलने अभ्यर्थी शुक्रवार को पटना पहुंचे।बीएसएससी परीक्षाओं की तिथि जारी नहीं होने पर अभ्यर्थियों ने आक्रोश जताया। दिलीप कुमार, प्रियंका समेत अन्य अभ्यर्थी बीएसएससी कार्यालय पहुंचे। परीक्षाओं की तिथि जारी करने, संविदा वेटेज हटाने तथा पारदर्शिता के साथ परीक्षा ऑफलाइन कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने ज्ञापन सौंपा। कहा कि अगर 15 दिनों में परीक्षा तिथि घोषित नहीं होती है तो वे बीएसएससी कार्यालय के गेट पर आंदोलन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...