लखनऊ, जून 21 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने शनिवार को विद्युत सुरक्षा जागरूकता पखवाड़ा आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत रायबरेली में मुख्य अभियंता इं. रवि श्रीवास्तव, बरेली में अधीक्षण अभियंता इं. ज्ञानेंद्र सिंह और बहराइच (नानपारा) में अधिशासी अभियंता इं. अनुभव कुमार की देखरेख में संविदा कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम हुए। इन सत्रों में कर्मचारियों को उपकेंद्रों और लाइनों पर काम के दौरान सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग, कार्यस्थल पर सतर्कता और सुरक्षा नियमों के अनुपालन की विस्तृत जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...