कटिहार, मई 14 -- कटिहार। कटिहार के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टेऊमल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विषयवार भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जो कि सराहनीय है। वाणिज्य संकाय से अंकिता कुमारी ने 92.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान ,आयुष गुप्ता ने 86.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं आदित्य कुमार ने 84.6 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय से श्वेता कुमारी सिंह ने 86.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अंकुश गौतम ने 82.6 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान ,एवं स्वाति चौहान ने 80% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के शिवम रॉय साइंस में स्कूल टॉपर कला संकाय से इशा चौरसिया ने 88.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रश्मि रा...