कटिहार, जनवरी 30 -- मनिहारी। मनिहारी गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल मनिहारी में गुरुवार को अयोध्या नगरी से पधारे युवा संन्यासी मानुजाचार्य एवं शिष्य स्वामी हेतिराज आचार्य जी का एक कार्यक्रम आयोजित की गई। गुरुकुल स्कूल में एक साथ दोनो आचार्य के पदार्पण से विद्यालय परिसर आध्यात्मिक चेतना से भर गया। गुरुकुल स्कूल मनिहारी तथा मुजवरटाल, दोनों स्थानों पर स्वामी जी का भावपूर्ण अभिनंदन एवं स्वागत- सत्कार कर बच्चों ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों ने स्वामी जी से अपने विकास के लिए विविध प्रकार के प्रश्न पूछे जिनका सहज समाधान कर स्वामी जी ने बच्चों के चिंतन को एक नई दिशा दी। पूज्य हेतिराज महाराज ने विद्यार्थियों को जीवन-मूल्य, अनुशासन, चरित्र निर्माण तथा आत्मविकास पर मार्गदर्शन प्रदान किए। उनके प्रेरक वचनों से छात्र-छात्राओं को नई दिशा और ऊर्जा मिली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.