विज्ञापन की खबर-- कटिहार भक्ति रस में डूबा, एक शाम श्री मंगलधाम के नाम पर प्रवचन सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
कटिहार, मई 22 -- कटिहार शहर के शिव मंदिर चौक समीप बड़ा बाजार स्थित वृंदावन गार्डन में गुरुवार की संध्या आयोजित एक शाम श्री मंगलधाम के नाम भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन-कीर्तन एवं संत प्रवचन का आनंद लिया, आयोजन देवभूमि देवघर में निर्माणाधीन श्री मंगलधाम मंदिर के निर्माण सहयोग हेतु किया गया था। प्रवचन को लेकर कटिहार पहुंचे परमपूज्य संत प्रदीप भैया जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव सेवा, संस्कार और धर्म रक्षा का संदेश देती है, उन्होंने कहा कि मंदिर समाज को जोड़ने और युवाओं को सही दिशा देने का केंद्र होता है। यह भी पढ़ें- रामभक्ति व राष्ट्रभक्ति का केंद्र बनेगा श्री मंगलधाम : संत प्रदीप भैया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.