विज्ञापन की खबर--शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन
कटिहार, मई 17 -- कटिहार। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टेऊमल वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई द्वारा शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आज के दौर में शिक्षकों को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन तथा सकारात्मक शिक्षक वातावरण के प्रति जागरुक एवं संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्र के दौरान सीबीएसई द्वारा चयनित प्रशिक्षक सत्यजीत सिंह और असीम लाहिरी द्वारा शिक्षकों को विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव ,भावनात्मक चुनौतियों तथा व्यवहारिक समस्याओं को समझने और उनके समाधान हेतु प्रभावी रणनीतियों की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप टोप्पो का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.