विज्ञापन ओपन काउंसलिंग में 650 से अधिक विद्यार्थियों का चयन
बोकारो, सितम्बर 15 -- गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी तकनीकी परिसर, चास में रविवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन को लेकर खुली काउंसलिंग हुई। इसमें 687 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 650 से अधिक का विभिन्न पाठ्यक्रमों में औपबंधिक चयन हुआ। इस दौरान बीटेक, डिप्लोमा, एमबीए, बीबीए और बीसीए सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गई। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व व्यावहारिक प्रशिक्षण को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम में सरकारी प्रतिनिधि गनौरी दास समेत शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.