विज्ञापन: दयानंद पब्लिक स्कूल में एआई पर कार्यशाला
जमशेदपुर, जुलाई 19 -- दयानंद पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को अपने शिक्षकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को नई तकनीक से परिचित कराना और कक्षा शिक्षण तथा प्रशासनिक कार्यों को अधिक कुशल बनाना था। मुख्य अतिथि केरल पब्लिक स्कूल के निदेशक शरत चंद्रन ने शिक्षा में एआई के बढ़ते महत्व और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। रिसोर्स पर्सन श्रद्धा अग्रवाल ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों को एआई के उपयोग से पाठ्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाने के तरीके सिखाए। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह पहल शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जिलास्तरीय एआई प्रतियोगिता में पहले स्थान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.