विज्ञापन::: पीएम श्री विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, 80 छात्र सम्मानित
चम्पावत, अप्रैल 21 -- टनकपुर। पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर का वार्षिकोत्सव बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 80 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरीशचन्द्र पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.