पलामू, अप्रैल 30 -- मेदिनीनगर। संत मरियम स्कूल के कजरी स्थित 2 मई को युवाओं और विद्यार्थियों के लिए विज्ञान से प्रगति की ओर विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विज्ञान, नवाचार, शोध और आधुनिक व्यवसाय के क्षेत्र में नई संभावनाओं को समझने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता देश के युवा वैज्ञानिक और बनाना बॉय के नाम से चर्चित गोपाल जी होंगे। वे विद्यार्थियों और युवाओं के साथ सीधा संवाद कर विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के महत्व पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही अपने अनुभव साझा करते हुए बताएंगे कि कैसे नई सोच और प्रयोगधर्मिता के जरिए जीवन और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- सपनों को शोध की शक्ति और विज्ञान की सोच से मिलेगी नई उड़ान : अविनाश देव संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अ...