वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन सभागार में शुक्रवार को पूर्व इसरो प्रमुख ए.एस. किरण कुमार छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने छात्रों से नई प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर भविष्य के भारत का नेता बनने की अपील की। बीएचयू और आईआईटी बीएचयू की तरफ से स्कूली बच्चों के लिए विज्ञान समागम प्रज्ञान-26 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में पूर्व इसरो अध्यक्ष और पद्मश्री सम्मानित ए.एस. किरण कुमार ने कहा कि छात्रों को उभरती प्रौद्योगिकियों की शक्ति का उपयोग करना चाहिए और अपने कौशल को निखारकर भारत के भविष्य के नेताओं के रूप में खुद को तैयार करना चाहिए।उन्होंने कहा कि विज्ञान और नवाचार को अपनाकर छात्र देश को 2047 तक विकसित भारत (विकसित भारत) का विजन हासिल करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे समर्पित ...