मिर्जापुर, अगस्त 6 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नगर के महुअरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज के सभागार में गुरुवार को भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर आधारित जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य महेन्द्र नाथ,उप प्रधानाचार्य जय सिंह ने संयुक्त रूप से कराया। प्रतियोगिता में नगर एवं आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में अभिनव शुक्ला गुरु नानक इंका प्रथम स्थान, दीक्षा सिंह गाधी इंका कछवां द्वितीय, प्रीति चौधरी स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंका तृतीय रहीं। निर्णायको में जिला विज्ञान क्लब जनपदीय प्रभारी सुशील पाण्डेय,कार्यक्रम प्रभारी बृजेश कुमार यादव,ज्योति गोयल ने प्रतिभागियों के मॉडल व व्याख्यान का म...