पूर्णिया, फरवरी 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ गैर अंगीभूत कॉलेज बीएनसी कॉलेज धमदाहा में विज्ञान संकाय में नियुक्ति के बाद भी शिक्षक और कर्मचारियों को अब तक पारिश्रमिक नहीं मिला है। अनुदान के लिए बीएनसी कॉलेज के स्थापना काल से ही नियुक्त शिक्षक भटक रहे हैं। महाविद्यालय को विज्ञान संकाय में स्थायी संबंधन के साथ ही शिक्षक एवं कर्मियों का लगभग तीस पद विधिवत सृजित है। संबंधन के साथ ही विज्ञान संकाय में छात्रों का नामांकन भी होता है। इसके बाद भी जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान के नियुक्त शिक्षकों को अनुदान की राशि से वंचित रखा जा रहा है। अनुदान से वंचित शिक्षकों ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव के साथ बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को भी आवेदन देकर न्याय की फरिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.