बागेश्वर, जनवरी 19 -- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की पहल के बाद बीडी पांडेय कैंपस को विज्ञान संकाय भवन हस्तांतरित हो गया है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने भवन को आधिकारिक रूप से परिसर प्रशासन को सौंप दिया है। भवन को हस्तांतरित होने में 12 साल लग गए। इसके लिए कई बार आंदोलन भी किया गया। भवन मिलने से पढ़ाई में आ रही परेशानी दूर होगी। उल्लेखनीय है कि विज्ञान संकाय भवन का निर्माण वर्ष 2013 में लगभग 183.35 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किया जा चुका था, किंतु तकनीकी औपचारिकताओं के कारण इसका हस्तांतरण लंबे समय तक लंबित रहा। भवन तैयार होने के बावजूद उपयोग में न आ पाने से छात्र लगातार इसे शैक्षणिक उपयोग में लाने की मांग कर रहे थे। छात्रों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्था के साथ निरंतर समन्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.