पटना, अगस्त 19 -- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत पटना विवि के विज्ञान संकाय के सात स्नातक छात्रों को एनटीपीसी लिमिटेड में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी ने पटना विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट प्रकोष्ठ को पत्र लिख अधिकतम विद्यार्थियों को इस योजना से जोड़ने को कहा है। केन्द्रीय कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, उनकी रोजगार योग्यता बढ़ाना और शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटना है। पत्र में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और शिक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा गया है कि सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से इसके लिए छात्रों को प्रेरित करना है।पत्र के अनुसार पटना जिले में एनटीपीसी लिमिटेड मे...