विज्ञान शिक्षा को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने पर जोर
बरेली, जुलाई 7 -- विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत ने माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में लीडरशिप डायलॉग ऑन साइंस एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। वक्ताओं ने एनईपी के अनुरूप विज्ञान शिक्षा को नवाचार, अनुसंधान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने पर बल दिया। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए सार्थक संवाद स्थापित करने की बात कही गई। इस दौरान विद्यार्थी विज्ञान मंथन के ब्रोशर और एक पुस्तक का का विमोचन किया गया। माधव राव सिंधिया स्कूल में कार्यक्रम के दौरान विज्ञान शिक्षा की वर्तमान चुनौतियों, नवाचार आधारित शिक्षण, भारतीय वैज्ञानिक विरासत और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026 के ब्रोशर का विमोचन करते हुए अधिक से अधिक छात्रों को इससे जोड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.