विज्ञान शिक्षक की मांग पर छात्रों ने प्रखंड कार्यालय घेरा
जमशेदपुर, मई 14 -- उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा में विज्ञान शिक्षक की कमी को लेकर कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। सभी विद्यार्थी करीब 12 किलोमीटर दूर से साइकिल यात्रा कर प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। बीडीओ सह सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि विज्ञान विषय के शिक्षक न होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। समस्या को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने तत्काल जिला शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से फोन पर संपर्क किया और विद्यालय में विज्ञान शिक्षक की प्रतिनियुक्ति करने का आग्रह किया।जिला यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव- ई-शिक्षकोष में शिक्षकों की उपस्थिति पर सवाल शिक्षा विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.