लातेहार, मार्च 9 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चंदवा में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टीम एवं एआई लैब का उद्घाटन सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान लातेहार जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्थापित स्टीम एवं एआई लैब का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाज से अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने बताया कि जिले में चार विद्यालयों में स्टीम लैब स्थापित किया गया है, जिनमें राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय मनिका, राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय बालूमाथ, उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय चंदवा तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चंदवा शामिल हैं। वहीं एआई लैब राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय लातेहार, राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय चंदवा, उत्क्रमित 2 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.