प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। विज्ञान परिषद की ओर से नागरी प्रेस अलोपीबाग के सभागार में प्रो. रामदास तिवारी स्मृति व्याख्यान आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सक्सेना ने विज्ञान में प्रगति व नवाचार विशेष पर विचार व्यक्त किए। डॉ. सक्सेना ने कहा कि विज्ञान व अनुसंधान के क्षेत्र में भारत तेजी के साथ प्रगति कर रहा है। भारत 20वीं शताब्दी के इलेक्ट्रॉन युग से आगे निकलकर क्वांटम कंप्यूटिंग तकनीक के बल पर उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब बिजली की आपूर्ति के लिए हमें परंपरागत ऊर्जा स्रोतों की जरूरत नही होगी। कलपक्कम परमाणु केंद्र तमिलनाडु में फास्ट ब्रीडिंग रिएक्टर से परमाणु ऊर्जा से बिजली बनाई जा रही है। इस समय जय जवान,जय किसान जय विज्ञान व जय अनुसंधान का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.