मोतिहारी, फरवरी 26 -- चकिया। चकिया के लेवाना पब्लिक स्कूल में बुधवार को सीबीएसई द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत विज्ञान विषय की परीक्षा कदाचार-मुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 219 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 216 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 3 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, गोपनीयता एवं बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया गया। विद्यालय में परीक्षा दे रहे अर्पा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रियाशु कुमार एवं छात्रा अदिति कुमारी तथा चंद्रशील पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष कुमार, अनमोल कुमारी व क्षमा कुमारी ने बताया कि पेपर अच्छा गया है। वैसे विज्ञान के कुछ प्रश्न थोड़े कठिन थे। विद्यालय के निदेशक सुशील कुमार व सह-निदेशक संतोष कुमार परीक्षा व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.