मोतिहारी, दिसम्बर 5 -- मोतिहारी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला स्कूल के सभागार में शुक्रवार को प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज का आयोजन किया। इसका शुभारंभ प्रभारी बीईओे सरोज कुमार सिंह ने किया। कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रदर्शनी में शामिल बच्चे अपने-अपने विद्यालय से अपने मॉडल व नोडल शिक्षक के साथ पहुंचे थे। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के माध्यम से विभिन्न तरह के नवाचार व अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में शामिल विभिन्न मॉडल व क्विज के मूल्यांकन के लिए प्रखंडस्तरीय मूल्यांकन समिति बनायी गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.