मेरठ, दिसम्बर 13 -- दौराला,संवाददाता। दौराला-समौली मार्ग स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग लेते हुए अपने प्रोजेक्ट मॉडल का प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को कालेज प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह वर्मा ने बताया कि कालेज में शिक्षा का साथ-साथ प्रयोगात्मक प्रतियोगिताओ,खेल प्रतियोगिताओं का भी समय-समय पर आयोजन कराया जाता है। इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को अलग सीखने को मिलता है और कुछ नया करने की इच्छा जागृत होती है। इस तरह की प्रतियोगिता के माध्यम से ही विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आती है। आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में शिवा के मॉ...