हमीरपुर, दिसम्बर 7 -- राठ, संवाददाता। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावति सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में रविवार को लक्ष्मी प्रसाद सक्सेना के 99वें जन्मोत्सव के अवसर पर वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि कमलावती सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में हौसला बढ़ता है। उन्होंने चित्रगुप्त इंटर कॉलेज की सराहना की। विज्ञान प्रदर्शन में बच्चों ने प्रतिभाग कर व्रक्क नलिका मॉडल, जल शुद्धिकरण प्राकृतिक प्रणाली, ऑटोमेटिक स्पीड कंट्रोलर, ह्यूमन बुक मॉडल सहित तमाम प्रकार के विज्ञान मॉडल बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिन्हें देखकर दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। कालेज के छात्र-छा...