बगहा, दिसम्बर 3 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत डिजिटल लेवल इनोवेशन ट्रैक एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नरकटियागंज के एसडीएम सूर्य कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान एसडीएम ने जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए मॉडलों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों की ओर से स्मार्ट ग्रो, स्मार्ट ए.आई और कोडिंग सिस्टम आदि प्रोजेक्ट समेत अन्य कई विषयों पर नवाचार आधारित मॉडल, प्रायोगिक शिक्षण और फील्ड आधारित सीख प्रस्तुत की गई थी। एसडीएम ने विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शित प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रोजेक्ट्स में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं और इनके विकास के लिए सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.