विज्ञान मेला में 25 विद्यालयों के 300 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मड़वन, एक संवाददाता। उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेपुरा में आठ अगस्त को प्रखंड स्तरीय बाल विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें 25 विद्यालयों के 300 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को रेपुरा स्थित महादेव मंदिर परिसर में नितेश कुमार की अध्यक्षता में कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई।इस दौरान ब्रह्मस्थान महादेव सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले मेले की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि मेले का मुख्य विषय जल-जीवन-हरियाली रहेगा। इसमें विद्यार्थी विज्ञान मॉडल, रोबोटिक्स, कृषि विज्ञान, प्राकृतिक खेती एवं अन्य नवाचारों को प्रदर्शित करेंगे। कहा गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना तथा उनकी प्रतिभा को व्यापक मंच उपलब्ध कराना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.