पीलीभीत, दिसम्बर 4 -- पीलीभीत। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय जनपदस्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किये। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर एवं विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ आयोजन शुभारंभ किया। युवा उत्सव कार्यक्रम में लोकगीत सामूहिक, लोकनृत्य सामूहिक, एकल रूप से कहानी लेखन, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी के आयोजन हुए। विज्ञान मेला, लोकनृत्य एवं लोकगीत में जिपं बालिका इंटर कॉलेज को पहला स्थान मिला...