रामगढ़, मई 6 -- केदला, निज प्रतिनिधि। जैक की परीक्षा में राजीव गांधी इंटर कॉलेज पिंडरा (तापीन) का इस वर्ष इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। कॉलेज के प्रिंसिपल डीएन सिंह ने बताया कॉलेज से इस वर्ष विज्ञान संकाय की परीक्षा में कुल 791 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 687 प्रथम और 48 द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं। विज्ञान संकाय के मो सोहेल 468 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर के साथ साथ कॉलेज टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वहीं 456 अंक प्राप्त कर अजीत कुमार यादव द्वितीय और 453 अंक पाकर बंटी कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किए है। इसी तरह वाणिज्य संकाय की परीक्षा में कुल 25 विद्यार्थी शामिल हुए थे। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत जिसमें 24 प्रथम और एक द्वितिय स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य में 436 अंक लाकर प्रेम कुमार राणा प्रथम, 424 अं...