मधुबनी, मार्च 23 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में झंझारपुर अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। क्षेत्र के कैथिनिया स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है, जहां विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने गांव का नाम रोशन किया है। विज्ञान संकाय में सूरज ठाकुर विद्यालय स्तर पर अव्वल घोषित किए गए हैं। लखनौर गांव निवासी रमण ठाकुर और शिक्षिका चांदनी कुमारी के पुत्र सूरज की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रभारी अमोद कुमार झा के अनुसार, विज्ञान संकाय में कुल नौ छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे और सुखद बात यह रही कि सभी सफल रहे। इनमें सूरज सहित सात विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.