सीतामढ़ी, मार्च 24 -- सीतामढ़ी। बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट सोमवार को करीब 1:30 बजे नेट पर जारी कर दी गई। इस बार सीतामढ़ी की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दी है। बिहार बोर्ड के वेबसाइट से प्राप्त अद्यतन घोषित परीक्षा परीणाम में जिले के करीब 86 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। इस वर्ष जिले से इंटर परीक्षा में शामिल कुल 34,859 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 15,758 छात्र व 19101 छात्रा शामिल थी। इनमें करीब 86 फीसदी परीक्षार्थियों को कामयाबी हासिल हुई है। स्टेट टॉपर की सूची जिले के दो छात्राओं ने अपना अपना जगह बनाकर जिले का नाम रौशन किया है।विज्ञान संकाय में हाईस्कूल मेजरगंज की छात्रा साक्षी कुमारी ने व कला संकाय में प्रोजेक्ट गर्ल्स हाईस्कूल बैरगनिया की छात्रा सिद्धी शिखा ने 478 अंक लाकर पूरे राज्य में...