सीतामढ़ी, मार्च 24 -- सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के गोपनाथपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या-3 निवासी मंदीप कुमार ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के साइंस संकाय में 463 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मंदीप आरआर माधुरी यादव कॉलेज के छात्र हैं। उनके पिता उदयशंकर राय पंजाब में रहकर टाइल्स ठेकेदार के रूप में कार्य करते हैं, जबकि माता रिंकू देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बीच मंदीप ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल कर यह साबित किया है कि कठिन परिश्रम से सफलता अवश्य मिलती है। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े मंदीप का सपना आगे चलकर इंजीनियर बनना है। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। मंदीप का कहना है कि यदि सच्चे मन से मेहनत की जाए, तो सफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.