औरैया, अगस्त 7 -- डीएलएड सत्र 2024-26 के द्वितीय सेमेस्टर के विज्ञान विषय के परीक्षा परिणाम को लेकर शुक्रवार को प्रशिक्षुओं ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। विज्ञान विषय में बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं के अनुत्तीर्ण होने पर परिणाम की समीक्षा और उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग उठाई गई। प्रशिक्षुओं ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश और एनसीईआरटी को पंजीकृत डाक से ज्ञापन भेजा। प्रशिक्षुओं के मुताबिक 31 जुलाई को घोषित द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में जिले के बड़ी संख्या में प्रशिक्षु विज्ञान विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं। इनमें निजी संस्थानों में अध्ययनरत प्रशिक्षु भी शामिल हैं। प्रशिक्षुओं का कहना है कि एक ही विषय में बड़ी संख्या में अभ्यर्थि...