रांची, मई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित संत जेवियर्स इंटर कॉलेज का जैक इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा। विज्ञान संकाय में कुल 474 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 407 ने प्रथम श्रेणी और 29 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की, जबकि 38 विद्यार्थी मार्जिनल श्रेणी में रहे। कला में 344 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 339 ने प्रथम श्रेणी और 4 ने द्वितीय श्रेणी से सफलता हासिल की। वहीं, वाणिज्य संकाय में कुल 264 छात्रों ने भागीदारी की, जिसमें 256 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 8 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। परिणाम: यह भी पढ़ें- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज का तीनों संकायों में शानदार परिणामविज्ञान संकाय के परिणाम विज्ञान संकाय से बबलू पोद्दार ने 95% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमिला सबा 94.8% के सा...