भभुआ, मार्च 23 -- छात्रा ने मेहनत और अनुशासन से हासिल की सफलता, परिवार में खुशी न्यायिक सेवा में जाने का रखा है लक्ष्य, पटना में रहकर कर रही तैयारी (परीक्षा परिणाम) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के राज्य संपोषित बालिका प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा काजल कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्ञान संकाय में जिला टॉप तीन में स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। काजल, अजय कुमार की पुत्री हैं, जो चैनपुर प्रखंड के एक विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी माता अर्चना कुमारी गृहिणी हैं, जिन्होंने घर की जिम्मेदारियों के साथ बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। काजल के दादा एवं पूर्व प्रधानाध्यापक सुखराम राम ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और परिश्रमी रही है। पढ़ाई के प्रति उसकी लगन और समर्पण का ही परिणाम है कि उ...