कटिहार, मार्च 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के मेधावी विद्यार्थियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इंस्पायर योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए जिले के 33 छात्र-छात्राओं का चयन 'इंस्पायर पुरस्कार' के लिए किया गया है। प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस तरह जिले के लिए कुल 3 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। जारी आदेश के अनुसार यह राशि सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। चयनित विद्यार्थियों में 16 छात्र और 16 छात्राएं शामिल हैं। वर्गवार आंकड़ों के अनुसार 8 सामान्य वर्ग तथा 24 अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को यह सम्म...