रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी की आयरा अल्वी ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025 में जिला स्तरीय कैंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून में आयोजित जिलास्तरीय कैम्प में आयरा ने एप्लीकेशन ओरिएंटेड टेस्ट, एक्सपेरीमेन्टल स्किल टेस्ट, आउट ऑफ बॉक्स एक्टिविटी, इन्डियन नॉलेज सिस्टम एवं ऑबजरवेशन एण्ड एनालिसीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही आयरा का राष्ट्र स्तरीय कैम्प के लिए चयन हुआ है। एमडी सुरेन्द्र कौर एवं प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने छात्रा आयरा को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटों एवं पांच हजार रुपये की नकद धनाराशि देकर सम्मानित कर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.