बदायूं, अगस्त 5 -- बदायूं, संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आईआईटी कानपुर के माध्यम से विज्ञान बस बनाकर तैयार की गयी है। इस बस निर्माण का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जागरूकता उत्पन्न करना है। इस बस का संचालन आईआईटी कानपुर द्वारा किया जा रहा है। विज्ञान बस जिले में भी आयेगी। आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित की गयी बस में विज्ञान संबंधी लगभग 300 लघु फिल्में भी शामिल हैं। विज्ञान बस में सिलेबस के अनुसार कक्षा 12 तक के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान,जीव विज्ञान,गणित एवं खगोलकी आदि से संबंधित हैंड्स ओन प्रयोग उपलब्ध हैं। इस विज्ञान बस में एक थ्री डी प्रिंटर, ऑप्टिकल बेंच, माइक्रोस्कोप एवं टेलीस्कोप भी उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थी विज्ञान के प्रयोग के साथ-साथ थ्री डी प्रिंटर की कार्यप्रणाली को देख सकेंगे एवं माइक्र...