विज्ञान बस से मिले सवालोंके जवाब, शांत हुई जिज्ञासा
ललितपुर, अगस्त 22 -- महरौनी। जनपद के विद्यालयों का भ्रमण कर रही विज्ञान बस वैज्ञानिक सोंच रखने वाले बच्चों में रोमांच पैदा कर रही है। उनके मन में घुमड़ते विज्ञान के सवालों के उनको जवाब मिल रहे हैं, जिससे उनकी जिज्ञासा शांत हो रही है। महरौनी ब्लाक के दो विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने इस बस का अवलोकन करके कुछ ऐसा ही अनुभव किया। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के प्रयासों से जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश के निर्देशन में आईआईटी कानपुर व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान बस जनपद के विद्यालयों का भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में यह बस महरौनी स्थित श्री शांति निकेतन इंटर कालेज और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंची। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को करीब से विज्ञान समझने और उसके रहस्यों को जानने का अनूठा अवसर मिला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.