आगरा, अप्रैल 4 -- आईआईटी कानपुर के द्वारा विज्ञान बस का निर्माण किया गया है। यह बस शीघ्र ही जिले में आएंगी। इस बस में विज्ञान पर आधारित उपकरण होंगे। बस का अवलोकन कर उस विज्ञान के उपकरणों से परिचित होंगे और उनका उपयोग करना भी जानेंगे। जिले की तीनों तहसीलों में बस के भ्रमण को लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के प्रमुख सचिव के निर्देश पर सभी जिलों में वैज्ञानिक गतिविधियों के अंतर्गत विज्ञान बस का संचालन जिला विज्ञान क्लब के माध्यम से किया जाएगा। यह विज्ञान बस का कासगंज में 27 अप्रैल से 11 मई तक जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। विज्ञान बस जिले में 15 दिनों तक रहेगी। जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें। विज्ञान बस का संचालन विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क किया जाएगा। इस बस क...