आगरा, मई 15 -- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शुक्रवार को विज्ञान बस यहां पहुंची। इस दौरान वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान बस का भ्रमण बीएवी इंटर कॉलेज, श्री गणेश इंटर कॉलेज, आजाद गांधी इंटर कॉलेज एवं राणा इंटर कॉलेज ढोलना में किया गया। विद्यार्थियों ने जमकर बस के अंदर थ्री डी प्रिंटर एवं लाइव प्रैक्टिकल किए। छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का आईआईटी कानपुर के रिसोर्स पर्सन शुभाशीष पांडे द्वारा जानकारी दी। जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत गुप्ता ने बताया कि यह जनपद के लिए बहुत ही गौरव एवं विद्यार्थियों के लिए एक अनूठी पहल है। इससे विद्यार्थियों में नवाचार के प्रति ज्ञानार्जन एवं वैज्ञानिक अभिरुचि भी बढ़ेगी। नोडल प्रभारी अभिषेक पांडे एवं रामचंद्र वर्मा...