आगरा, मई 11 -- जनपद में आईआईटी कानपुर के द्वारा भेजी गई विज्ञान बस के भ्रमण के लिए तहसील वार नोडल प्रभारी नामित कर दिए गए हैं। डीएम प्रणय सिंह 13 मई को कलक्ट्रेट में विज्ञान बस को हरी झंडी दिखाकर सभी सात ब्लॉकों में भ्रमण के लिए रवाना करेंगे। सोमवार को जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि तीनों तहसीलों के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। कासगंज तहसील में बस दिनांक 13 मई से 17 मई तक भ्रमण करेगी। इसके लिए नोडल प्रभारी अभिषेक पांडे, रामचंद्र वर्मा एवं जितेंद्र सिंह पाल को नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- वैज्ञानिक गतिविधियों से रूबरू हुए विद्यार्थी विज्ञान बस में आईआईटी के एक सीनियर एजुकेटर, दो जूनियर एजुकेटर एवं एक तकनीकी सहायक उपस्थित रहेंगे। जो छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन भी करेंगे। विज...