विज्ञान बस छात्रों में बढ़ाएगी विज्ञान के प्रति अभिरूचि
मिर्जापुर, मई 22 -- मिर्जापुर,संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तरप्रदेश की शीर्ष वैज्ञानिक संस्था विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से जिला विज्ञान क्लब के माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा करने एवं विज्ञान को प्रयोगो के माध्यम से समझाने के लिए एक नई पहल शुरु की है। इस पहले के अंतर्गत आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञो के की मदद से एक-एक विज्ञान बस प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित की जाएगी। विज्ञान बस में प्रयोगों के लिए उपकरण, ऑप्टिकल बैंच, मीटर ब्रिज, माइक्रोस्कोप,वर्नियर कैली पर्स, पेंचमापी,मैंग्नेटिक स्टेरियरा आदि उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही साथ विज्ञान के क्षेत्र में रुचि उत्पन्न करने के उदेश्य से टेलीस्कोप, 3-डी प्रिंटर की भी स्थापना की गई है। विज्ञान बस का संचालन परिषद द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। जिला विज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.