पिथौरागढ़, सितम्बर 30 -- बेरीनाग। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में द्वितीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन हुआ। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार के तौर पर एक पेन दी गई। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. धनी ग्वासीकोटी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व की जानकारी देते हुए नवाचार और वैज्ञानिक सोच के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक जगजीवन प्रसाद ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई। सीनियर वर्ग में जीआईसी राईआगर के उमेश कुमार ने प्रथम, हिमालय इंटर कॉलेज चौकोड़ी के प्रियांशु जोशी ने द्वितीय और जीआईसी चौड़मन्या की कनिष्का मेवालिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर ली...