विज्ञान प्रश्नोत्तरी में ऋषभ रहे प्रथम
पिथौरागढ़, सितम्बर 30 -- पिथौरागढ़। आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूनाकोट में खण्ड स्तरीय सीमांत पर्वतीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने जलवायु परिवर्तन अनुकूलन रणनीतियों,आपदा प्रबंधन के एकीकरण,प्राकृतिक जल संसाधन व उनका सरंक्षण,साइबर सिक्योरिटी,साइबर हाईजीन को लेकर महोत्सव में हिस्सा लिया। विज्ञान पर आधारित मॉडल के जूनियर वर्ग में प्रिया बिष्ट ने पहला,गुंजन पाण्डेय ने दूसरा,बसंत कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में ऋषभ भट्ट ने पहला,हर्षित ने दूसरा व दक्ष कापडी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, जिला विज्ञान समन्वयक डॉ.विकास पंत,ब्लाक समन्वयक भीम सिंह कार्की,माया रावत,प्रधानाचार्य कनक गैडा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: बांस पॉलीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.