गुमला, जून 24 -- गुमला, संवाददाता। जिला मुख्यालय के शास्त्री नगर स्थित सांता पब्लिक स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यालय डीएसपी अर्चना स्मृति खलखो शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार विज्ञान मॉडल,नवाचार और रचनात्मक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा उनकी सराहना की। डीएसपी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों में वैज्ञानिक सोच,जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करती है। विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन की समस्याओं का समाधान खोजने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, प्रश्न पूछने और अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी।विद्यालय के निदेशक हेमंत कुमार ने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान और तकनीक का युग है। ऐसे आयोजनों स...