महाराजगंज, जनवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक नगर पंचायत क्षेत्र स्थित जीएसपी कॉन्वेंट स्कूल केवलापुर कला में आयोजित विद्यालयीय वार्षिक बाल मेला आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में छात्रों की प्रतिभा, नवाचार और उत्साह ने विद्यालय परिसर को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, बौद्धिक विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं। बाल मेले में छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में मैथेमेटिकल वर्ल्ड, राम मंदिर मॉडल, प्रदूषण नियंत्रण एवं जल शुद्धिकरण प्रणाली, हाइड्रोलिक पावर प्लांट, हाइड्रोलिक प्रेशर मॉडल तथा भूकंप सूचक यंत्र जैसे मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विज्ञान को सरल और रोचक ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.