विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
सिमडेगा, मार्च 18 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। बीआरसी में मंगलवार को प्रारंभिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में कस्तूरबा की छात्राएं चांदनी बड़ाईक एवं दिव्या केरकेट्टा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में पूजा कुमारी और संतोषी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राजेश कुमार, शिव नारायण साहू, रहमली अंसारी, अमित कुमार, सोनाराम साहू, पुष्प लता कुमारी, निर्मल ज्योति जोजो, विश्राम लुगुन, आनंद कुमार आदि शिक्षकों का महत्वप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.