रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के भौतिकी विभाग द्वारा गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी नवाचारी सोच का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अमोन, नितिन और विपिन के 'एयरप्लेन प्रोजेक्ट' को प्रथम स्थान मिला। वहीं, 'स्मार्ट मोबिलिटी एड लाइट' के लिए विशाल व कुसुम को द्वितीय और 'लाइट फॉलोइंग रोबोट' के लिए अनु, खुशबू, अंशू, कृतेंद्र और सचिन की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि ऑस्ट्रिया की डॉ. इले गैबेशुबर और बीआईटी मेसरा की डॉ. नीलिमा शर्मा ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का सशक्त मंच हैं। प्रो. इलानी पूर्ति ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से परिचित कराना और उनमें प्रयोगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.