विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया
विकासनगर, अगस्त 26 -- सरस्वती विद्या मंदिर माण्डूवाला में बुधवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की संकुल स्तरीय विज्ञान व गणित मेले का आयोजन किया गया। देहरादून संकुल के विभिन्न विद्या मंदिरों से आए हुए छात्र-छात्राओं में विज्ञान एवं गणित के प्रति नववचारी दृष्टि विकसित करने तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों, प्रयोगों एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संकुल प्रमुख डॉ. मनोज रयाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के साथ निरंतर जिज्ञासु बने रहने तथा अपनी रचनात्मकता को प्रयोगों के माध्यम से विकसित करने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.